युवा ग्रुप
चर्चा का विषय
सोनल का देहाती एक्सेंट
ठहाकों के बीच
सहसा एक आवाज़
जैसे आता देख
दूध में उबाल
कोई चिल्लाई हो
" पिज़्ज़ा खाना है! "
एक लड़के ने मोबाइल उठाया
होम डेलिवेरी का नंबर मिलाया
महत्त्वाकांक्षाओं से 'बर्स्ट' होते
यंग इण्डिया ने
' चीज़ बर्स्ट ' पिज़्ज़ा मंगवाया